कोरबा: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. प्रकाश स्पंज आयरन लिमिटेड में करता था काम, नाइट ड्यूटी से लौटने के बाद घर में झूला फंदे से, खुदकुशी की वजहों का पता नहीं

              KORBA: कोरबा जिले के ग्राम उमरेली में दो बच्चों के पिता ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकी हुई पति की लाश देखी, तो आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार (30 वर्ष) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ग्राम उमरेली में रहता था। उमरेली गांव की पहचान कोसा कपड़ों और हस्तशिल्प से है। संजय जांजगीर-चांपा जिले के प्रकाश स्पंज आयरन लिमिटेड में कर्मचारी था। नाइट ड्यूटी से लौटने के कुछ देर के बाद उसने घर पर फांसी लगा ली। जिस समय उसने फांसी लगाई, उसकी पत्नी स्नान करने के लिए गई हुई थी। मृतक के पिता कार्तिक राम ने कहा कि उसके बेटे ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में उसे कोई अंदाजा नहीं है। वहीं पत्नी ने कहा कि उनके बीच कोई विवाद या बात नहीं हुई है, ऐसे में उसे भी ये पता नहीं है कि उसके पति ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

              मृतक संजय कुमार।

              मृतक संजय कुमार।

              पिता कार्तिक राम ने बताया कि घर-परिवार में कोई परेशानी नहीं थी, ऐसे में बेटे के मन में क्या चल रहा था, ये बता पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने बताया कि वो और उसकी पत्नी चांपा में रहते हैं। उसके बेटे-बहू बच्चों के साथ उमरेली गांव में रहते हैं। संजय घर का इकलौता कमाऊ बेटा था। उसकी 3 साल की बेटी और एक साल का बेटा है। पुलिस ने शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए कोरबा जिला अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों, पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

              युवक के शव का हुआ पोस्टमॉर्टम।

              युवक के शव का हुआ पोस्टमॉर्टम।

              उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि युवक ने घर पर म्यार में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और उसके बाद ही पता चल सकेगा कि युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories