CG: मनरेगा की मजदूरी के भुगतान की नकद निकासी श्रमिकों के द्वार तक…

            • बीसी सखी निभा रही महत्तवपूर्ण भूमिका

            बीजापुर: जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार एवं जागरूकता के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा की यह पहल अब रंग लाने लगी है। 66 ग्राम पंचायतों में एयरटेल पेमेंट बैंक और बीसी सखी के माध्यम से बैंकिग सेवा पहुंचाया जा रहा है, इसके माध्यम से ग्रामीणों को गांव व घर पहुंच नकद भुगतान की सुविधा प्राप्त हो रही है। 8 ग्राम पंचायतों के आंकड़ो को गौर करें तो विगत 2 माह में लगभग 8 लाख रूपये के मनरेगा मजदूर के खाते में प्राप्त राशि को उनके गांव -घर  में ही नकद निकासी की सुविधा प्रदान की गई। जिसके कारण मनरेगा में कार्य करने के प्रति ग्रामीण जाबकार्डधारी परिवार का रूझान देखने को मिल रहा है।

            इन 8 ग्राम पंचायतों क्रमशः कोडोली, कोमपल्ली, चिन्नाकवाली, चिन्नाकोडेपाल, पैंकरम, पामगल, मेटोपल्ली और इलमिड़ी में बैकिंग सुविधा नहीं होने एवं बैंक जाकर राशि निकालने में दिन निकल जाने जैसी समस्या आती रही है। एयरटेल पेमेंट बैंक और बीसी सखी के माध्यम से बैंकिग सेवा प्रणाली आधार बेस पेमेंट के चलते अब बीसी सखी द्वारा मनरेगा मजदूर के खाते में प्राप्त राशि को उनके गांव -घर  में ही नकद निकासी की सुविधा प्रदान की जा रही है। ग्राम पंचायत कोडोली की बीसी सखी श्रीमती प्रियंका पाडे बताती हैं कि उन्होने अभी तक कुल एक लाख रूपये मनरेगा मजदूरों के नकद भुगतान किये हैं। मजदूर गांव में ही नकद राशि प्राप्त कर बहुत खुश हैं। पहले इन्हें राशि निकालने 13 किलोमीटर  भैरमगढ़ जाना पड़ता था। श्रमिकों के चेहरे  में खुशी देखकर मुझे भी यह कार्य करने में बहुत संतुष्टि मिलती है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories