CG: मुख्यमंत्री ने किया 72 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपए के 106 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सिहावा में आज आयोजित कार्यक्रम में 72 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपए के 106 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 16 करोड़ 54 लाख 29 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण और 56 करोड़ 01 लाख 91 हजार रुपए के 69 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

            मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग धमतरी के 03 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग, नगर पंचायत भैंसमुंडी मगरलोड एवं वन विभाग के 01-01 कार्य,नगर पंचायत नगरी के 26 कार्य, नगर पंचायत नगरी एवं कृषि उपज मंडी नगरी के 02-02 कार्य तथा स्वास्थ्य विभाग के 01 कार्य लोकार्पण किया गया।

            मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 69 विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी गई, इनमें लोकनिर्माण विभाग के 02 कार्य, गृहनिर्माण मंडल धमतरी के 06 कार्य, जलसंसाधन संभाग धमतरी के 08 कार्य, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के 02 कार्य, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के 11 कार्य, नगरपंचायत नगरी के 25 कार्य, उप संचालक कृषि के 03 कार्य, कृषि उपज मंडी समिति नगरी के 06 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग धमतरी के 01 कार्य,नगर पंचायत मगरलोड के 04 कार्य और स्वास्थ्य विभाग के 01 कार्य शामिल हैं, जिनका शिलान्यास किया गया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories