CG: विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में चेक प्रदान कर सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है- मंत्री मोहम्मद अकबर

            • कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 16 लाख रूपए का चेक वितरण किया

            कवर्धा: प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए चेक वितरण किया। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को राशि का चेक वितरण करने के पश्चात कहा कि हितग्राहियों को लाभान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वित्त आयोग के सिफारिश के आधार पर मिलने वाली राशि है जिसे सीधे विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को दिया जाता है। वन मंत्री ने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। चेक वितरण करते समय मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।

            मंत्री श्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत तहसील बोड़ला के ग्राम धूमाछापर निवासी बुधराम का तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती मोहनिन को, ग्राम ढोल बज्जा निवासी अघनी बाई की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री जोन्हू को, ग्राम हरबक्की निवासी हरिचंद का सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती रामकली और ग्राम सरोदादादर निवासी पुनिया बाई की पानी की टंकी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री फुलसिह को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत चार-चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया। मंत्री श्री अकबर द्वारा विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में जाकर चेक प्रदान किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियों को राशि सीधे उनके पास पहुंच सके। हितग्राहियों को इस कठिन समय में राशि प्राप्त होने से आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्याक्ष श्री चोवाराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : शासकीय योजनाओं से मिली जीवन को मजबूती, बच्चों का भविष्य संवार रहे विजय साहू

                          परिवार को महतारी वंदन, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण, उज्ज्वला...

                          Related Articles

                          Popular Categories