Wednesday, February 11, 2026

            CG: बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने शासन लगातार कार्य कर रही- मंत्री मोहम्मद अकबर

            • कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम बैरख और कबराटोला में नवनिर्मित नवीन प्राथमिक शाला भवन का किया लोकार्पण
            • मंत्री श्री अकबर ने  ग्राम कबराटोला में मंगल भवन के लिए 5 लाख की घोषणा की

            कवर्धा: प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर बुधवार को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर प्रवास के दौरान ग्राम बैरख, कबराटोला में नवनिर्मित नवीन प्राथमिक शाला भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने ग्राम कबराटोला में मंगल भवन के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। मंत्री श्री अकबर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए भवन की बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्याक्ष श्री चोवाराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

            केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि शासन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो सके इसके लिए नवीन स्कूल भवनों का निर्माण और जीर्णोद्वार किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। शिक्षा के अधिकार के तहत निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। लैब, लाइब्रेरी सहित सभी जरूरतों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान किया जा रहा है। जिससे अब वनांचल क्षेत्र में रहने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा में चयनित होकर इंजिनीयारिंग और डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं, वही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी चयनित होकर अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। वही कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आए है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          रायपुर : पशुपालन योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय दल

                          दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में  राष्ट्रीय गोकुल मिशन सहित ...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          रायपुर : हरियाली और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

                          वन विकास निगम और एनएमडीसी बचेली के बीच 50...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          Related Articles

                          Popular Categories