CG: बीजेपी जिलामंत्री की हत्या.. सुबह टहलने निकले थे बुधराम करटाम, पुल के नीचे मिली लाश; सिर पर चोट के निशान

              छत्तीसगढ़: जगदलपुर में भाजपा जिला मंत्री बुधराम करटाम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वे तड़के सुबह घूमने निकले थे। घर से करीब दो किमी दूर उनकी लाश मिली है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उनके जूते भी पड़े मिले हैं। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

              बता दें कि बुधराम कटराम किलेपाल पंचायत के सचिव रह चुके थे। उन्होंने सन 2004-5 में भाजपा जॉइन किया था। वे बास्तानार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी पत्नी किलेपाल की सरपंच हैं। सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कटराम के तौर पर की।

              बुधराम किलेपाल के पंचायत सचिव रह चुके थे। उन्होंने साल 2004-5 में सचिव पद को छोड़ दिया था। फिर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी साल वे किलेपाल के सरपंच बने थे। यहीं से उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी। फिर उन्हें बास्तानार मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं वर्तमान में बुधराम करटाम भाजपा के जिला मंत्री के पद पर थे। साथ ही दरभा मंडल के प्रभारी का भी उन्हें जिम्मा मिला था। इनकी पत्नी वर्तमान में किलेपाल नंबर 3 की सरपंच है।

              पिछले 3 साल में बीजेपी के इन नेताओं की हत्या

              जून में एक और नेता की हुई थी हत्या

              छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बीजेपी के प्रतापपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष हिरदल राजवाड़े की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी।

              मंडल अध्यक्ष शिवचरण काशी की हत्या

              छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवचरण काशी (60) की हत्या कर दी गई थी। उनकी सिरकटी लाश विशालपुर के रेडी पहरी चौक के पास जंगल में मिली थी। वे तीन दिन से लापता था।परिजनों ने कपड़ों और धड़ के आधार पर शव की शिनाख्त की थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार

                              मुढ़ापार-धतूरा-कोरबी-खम्हरिया मार्ग का 4.40 किमी नवीनीकरणडीएमएफ से 180.93 लाख रुपये...

                              KORBA : वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

                              'युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार...

                              रायपुर : मिश्रित खेती अपनाएं किसान – रामविचार नेताम

                              ‘धान के साथ दलहन-तिलहन की भी करें खेती, मेड़ों...

                              Raipur : रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सहकारिता को...

                              Related Articles

                              Popular Categories