KORBA: 18 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 18 जनवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जनवरी बुधवार को वार्ड क्र. 09 ढेलवाडीह सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 16 जोगियाडेरा भवानी मंदिर के पास, वार्ड क्र. 25 कुआंभट्ठा विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 45 रामनगर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 48 सेमीपाली सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 62 जिफ्शा कालेज, वार्ड क्र. 63 भूसडीपारा आंगनबाड़ी के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories