KORBA: गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर बंद रहेगी शराब दुकानें, कलेक्टर संजीव झा ने शुष्क दिवस किया घोषित…

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव झा ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 26 जनवरी और 30 जनवरी को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश जारी करते हुए कलेक्टर ने इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर श्री झा ने जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने,एफ.एल.3, एफ.एल. 4 असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार को बंदी दिवस के पूर्व निर्धारित समय के पश्चात पूर्णतः सीलबंद करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारियों को बंदी दिवस को अपने प्रभार क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभार क्षेत्र में कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न होने देना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्यपाल डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका ने...

                          Related Articles

                          Popular Categories