CG: ED से सेटिंग करवाने वाला ठग अरेस्ट.. बोला- अफसर मेरे खास हैं 20 लाख दो मामला दब जाएगा, मुंबई से पकड़कर टीम रायपुर लाई

            रायपुर: प्रदेश में ED की कार्रवाई जारी है। मनी लॉन्ड्रिंग और कोल के अवैध लेन-देन के मामले में अफसर और कारोबारियों की धरपकड़ और पूछताछ जारी है। इस बीच हैरान करने वाला एक और कांड खुला है। प्रदेश में जारी छापेमार कार्रवाई और गिरफ्तारियों से कई कारोबारी और अफसर घबराए हुए हैं। ED से बचने के पैंतरे आजमा रहे हैं। इसी का फायदा उठाने का प्रयास एक ठग ने किया है।

            ED मामले में फंसे एक आरोपी के परिजनों से इस ठग ने कह दिया कि प्रवर्तन निदेशालय में मेरी पहचान के अफसर हैं, सबसे मेरी सेटिंग है, 20 लाख दो और तुम्हारा नाम केस से हटवा दूंगा। खबर है कि जांच में फंसे शख्स के परिजनों ने रुपए दे भी दिए। मगर काम नहीं हो सका तो मामला खुला। इसे व्यक्ति को मुंबई से पकड़ा गया है। इसे रायपुर लाया जा रहा है। शुक्रवार शाम को इसे कोर्ट में पेश किया जा सकता है। ED से स्थानीय पुलिस को सौंप सकती है कोर्ट के निर्देश के बाद। फिल्हाल इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories