कोरबा: SECL इंजीनियर के घर में चोरी.. सोने के गहनों और नगद समेत लाखों का सामान पार, पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी

          कोरबा: जिले के शक्ति नगर में SECL के सब ऑर्डिनेट इंजीनियर विजय मिश्रा के घर लाखों की चोरी हो गई। सब ऑर्डिनेट इंजीनियर विजय मिश्रा गेवरा परियोजना में पदस्थ हैं। शुक्रवार रात अज्ञात आरोपियों ने सूने घर का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

          विजय मिश्रा ने बताया कि उनकी नाइट शिफ्ट चल रही है। बेटा और पत्नी 23 जनवरी से बैंगलुरू में हैं, जहां उनकी बेटी रहती है। रविवार को वे भी बेटी के घर बैंगलुरू जाने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने पैकिंग भी कर ली थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वे अच्छे से दरवाजा बंद कर नाइट ड्यूटी पर चले गए। शनिवार सुबह 7 बजे जब वे काम से वापस लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। जब वे अंदर गए, तब सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था, 3 अलमारियां खुली हुई थीं।

          चोरों ने खोला अलमारी का लॉक।

          चोरों ने खोला अलमारी का लॉक।

          मकान मालिक विजय ने बताया कि चोर सोने के गहने और नगद चुराकर ले गए हैं। वहीं चांदी की पायल और सिक्के को वहीं छोड़ दिया है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी को भी चोरों ने छोड़ दिया है, इसका मतलब है कि उन्हें सोने-चांदी के गहनों की परख थी। उन्होंने बताया कि 3 अलमारियों में सोने के गहने अलग-अलग डिब्बों में रखे हुए थे, इसलिए बैंगलुरू से आने के बाद पत्नी ही बता पाएगी कि कितना जेवर चोरी हुआ है, तभी कीमत का आकलन हो सकेगा। वहीं कितने नगद थे, वो भी पत्नी ही बता पाएगी। उन्होंने बताया कि पत्नी और बेटा बैंगलुरू से कोरबा आने के लिए निकल गए हैं।

          मामला दीपका थाना क्षेत्र का।

          मामला दीपका थाना क्षेत्र का।

          घटना की जानकारी पर दीपका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक विजय मिश्रा ने बताया कि चोरी 5 लाख रुपए से ज्यादा की है। बाकी उनकी पत्नी के लौटने के बाद ही चोरी के सामान की कीमत का सही आकलन हो सकेगा।

          घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ।

          घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ।

          फिलहाल मुखबिरों को एक्टिव किया गया है और डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुटी है। दीपका थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने रात में आवाजें सुनी थीं, लेकिन उन्हें लगा कि मकान मालिक ही होंगे, इसलिए उन्होंने आवाज को अनसुना कर दिया।



                    Hot this week

                    रायपुर : देवगढ़ की रुकमणी ने हुनर को बनाया रोजगार

                    सीमेंट से सजावटी सामान बनाकर बढ़ाई आमदनीरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज

                    कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया...

                    Related Articles

                    Popular Categories