कोरबा: वार्ड क्र. 02 साकेत नगर पहुंचा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान…

        • महापौर के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम पहुंची घर घर, दी गई सरकार की योजनाओं की जानकारी

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में महापौर राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम वार्ड क्र. 02 साकेत नगर पहुंची और घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। महापौर स्वयं घर घर जाकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं और उनकी समस्याएं भी जान रहे हैं। पहली बार कोई महापौर घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और लोगों से इस अभियान के तहत जुड़ाव भी हो रहा है। महापौर श्री प्रसाद ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए तो चलाया जा रहा है साथ ही हम घर-घर जाकर जनहितैषी योजनाओं का विस्तार से लोगों को जानकारी भी दे रहे हैं और जहॉ समस्या है उन्हें दूर करने का प्रयास भी होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शासकीय योजनाओं की प्रिंटंेड जानकारी लोगों को दी जा रही है और पाम्पलेट का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एमआईसी सदस्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा संतोष राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सरवर हुसैन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, जोन अध्यक्ष शैलेश सोमवंशी, एल्डरमेन रामगोपाल यादव, गणेश दास महंत, महेन्द्र निर्मलकर, संतोषी निर्मलकर, मकसूद आलम, साहिन बेगम, त्रिवेणी मिरी, ममता भारद्वाज, लोकनाथ, मनोज कुमार राठौर, सरोज चंदेल, अनिल कश्यप, गन्नुदास, अनिल कुमार सिंह, सुषमा, संतोष गुप्ता, फुलेश्वरी चौहान, मोना विश्वकर्मा, गीता चौहान, रमिता विश्वकर्मा, रमला, पितर बाई, गीता सरकार, सुभद्रा सरकार, केराबाई, धरम सिंह यादव, फलवन्तीन बाई सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन एवं मोहल्लेवासी उपस्थित थे।



                Hot this week

                KORBA : पीएम गतिशक्ति पोर्टल से समन्वित होगी अधोसंरचना परियोजनाओं की योजना

                जिला स्तरीय कार्यशाला में विभागों को लॉगिन, परियोजना प्रविष्टि...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का होगा आयोजन

                ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रहेगी थीमरायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                KORBA : सेवा की कहानी : बिजली बिल की चिंता से राहत की ओर विष्णु कुमार का कदम

                प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर पर लगवाया...

                Related Articles

                Popular Categories