कोरबा: दिवा ऑफ छत्तीसगढ़.. ईशा मिसेज का खिताब कोरबा की आकांक्षा को

            कोरबा: एसएस फाउंडेशन भिलाई द्वारा रायपुर में आयोजित दिवा ऑफ छत्तीसगढ़ में ईशा मिसेज का खिताब बांकीमोंगरा निवासी आकांक्षा केवट ने जीत लिया। विजेता बनने पर उन्हें आयोजकों ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस आयोजन में सेलिब्रिटी गैस्ट सना सुल्तान थीं जो कि एक प्रोफेशनल मॉडल और बालीवुड अभिनेत्री हैं। इस कार्यक्रम में अलग-अलग राउंड थे। जैसे- डांस, गाना, योगा, भारतीय वेशभूषा, कैटवॉक। सभी राउंड में आकांक्षा केवट ने बेहतर परफॉरमेंस देते हुए महिला वर्ग का वर्ग का खिताब जीता। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शिक्षा साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हुनर की कमी नहीं है। बस उन सभी को सही मंच दिलाने की जरूरत है। यह काम हमारी संस्था कर रही है। प्रतियोगिता में ईशा मिस्टर का खिताब अभन साहू ने जीता।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories