CG: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की दबंगई, चाय वाले को जमकर पीटा.. पैसे मांगे तो चलाए लात-घूंसे, फिर थाने का घेराव कर मचाया हंगामा

            Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने चाय वाले पर अपना रौब दिखाते हुए उसकी जमकर मारपीट कर दी। उसके चाय पीने के बाद चाय वाले ने जब पैसा मांगा तो गुस्साए युकां नेता और उसके साथियों ने लात-घूंसे और मुक्के से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक चाय वाले को घेर कर पिटाई करते दिख रहे हैं। इधर, जब पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया, तब थाने का घेराव कर नेता और उसके समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

            व्यापार विहार के एफसीआई चौक से तारबाहर जाने वाली रोड पर अमृत तुल्य चाय की दुकान है। मोहनीश घृत दुकान का संचालन करता है। बीते सोमवार की रात युवा कांग्रेस नेता राजू यादव, मैडी राव, अक्षय और उसके दोस्त दुकान पहुंचे। यहां सभी ने चाय का ऑर्डर किया और चाय पीने के बाद बिना पैसे दिए चलते बने। इस पर दुकान संचालक ने उनसे पैसे की मांग की तो युवक विवाद करने लगे। इस दौरान गुस्साए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजू यादव ने मोहनीस की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते उसके साथियों ने भी उसे घेर लिया और लात-घूंसे चलाने लगे।

            दुकान संचालक ने मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है।

            दुकान संचालक ने मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है।

            दुकान में घुसकर जातिगत गाली देने का आरोप
            इधर, चाय दुकान संचालक मोहनीश घृत ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजू यादव युवक कांग्रेस का अध्यक्ष है। उसने प्रदेश में अपनी सरकार होने का धौंस दिखाते हुए दुकान में घुसकर उसे जातिगत गाली दी है और मारपीट भी किया। युवकों की गुंडागर्दी पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका सबूत भी उसने थाने में दिया है। इसके बाद भी पुलिस ने साधारण मारपीट का मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर ली है। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से करने की बात कही है।

            युवक कांग्रेस अध्यक्ष का नाम हटाने मचाया हंगामा
            वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने जब आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, तब युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजू यादव और उसके समर्थकों ने तारबाहर थाने का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। कांग्रेस नेता के समर्थक पुलिस की एफआईआर से राजू यादव का नाम हटाने की मांग कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगाने का भरोसा दिलाया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार

                          मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी ऐश्वर्या की शिक्षा...

                          Related Articles

                          Popular Categories