CG: रिटायर्ड डिप्टी रेंजर ने शराबी को मार डाला.. आने-जाने वाले लोगों को गाली दे रहा था, समझाने पर नहीं माना तो कुल्हाड़ी से किया हमला

        दुर्ग: जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड डिप्टी रेंजर ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पाटन पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सांतरा निवासी राजेंद्र ठाकुर (55 साल) गुरुवार दोपहर गांव के भाटापार में बैठा था। वह शराब पिए हुए था और आते जाते लोगों को गाली दे रहा था। उसी समय वहां से रिटायर्ड डिप्टी रेंजर गेंद लाल ठाकुर अपने घर जा रहा था। गेंदलाल ने राजेंद्र को गाली गलौज करने से मना किया। इस पर राजेंद्र ने गेंदलाल को गंदी गंदी गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद गेंद लाल गुस्से में अपने घर गया और वहां से कुल्हाड़ी लेकर आया। इससे पहले की राजेंद्र ठाकुर कुछ समझ पाता गेंदलाल ने उसके ऊपर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेजा।

        पाटन थाना पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

        पाटन थाना पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

        पाटन पुलिस ने आरोपी गेंद लाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार (कुल्हाड़ी) को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : सरकारी स्कूलों में नवाचार की क्रांति

                धमतरी के शिक्षकों के समर्पण से बदले बच्चों के...

                रायपुर : समान नागरिक संहिता (UCC) पर राजनांदगांव में बैठक सम्पन्न

                सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने दिए महत्वपूर्ण सुझावरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories