CG: सड़क हादसा.. कार-बोलेरो में जबरदस्त टक्कर, भाजपा नेता सहित दो घायल, एयर बैग खुलने से बाल-बाल बचे, पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

            बालोद: शुक्रवार को सुबह 11 बजे बालोद-गुरुर मुख्य मार्ग पर सांकरा पुलिया के पास कार और बोलेरो में टक्कर हो गई। कार में सवार भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला और किशोरी साहू घायल हो गए। दोनों पार्टी की ओर से आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद पीछे चल रहे गुंडरदेही के पूर्व विधायक राजेन्द्र राय अपनी कार से दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

            घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार और बोलेरो के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में अभिषेक शुक्ला के जबड़ा में चोट आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता पवन साहू, राकेश यादव, तोमन साहू, जगदीश देशमुख सहित तमाम बड़े नेता अस्पताल पहुंचे।

            एयर बैग खुलने से बचे: किशोरी साहू ने बताया कि कार अभिषेक शुक्ला चला रहा थे। सांकरा मोड़ की पुलिया थी। इसलिए गाड़ी काफी धीमी थी। सामने से आ रही गाड़ी अनियंत्रित हुई तो हमनें गाड़ी खड़ी कर दी। जिसके बाद बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। सीट बेल्ट पहनने की वजह से एयर बैग खुल गई। जिससे सिर में चोंटें नहीं आई।


                          Hot this week

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          Related Articles

                          Popular Categories