कोरबा: कर्ज से परेशान था किसान, दे दी जान.. दुखी होकर शराब पीने लगा था, अब कीटनाशक पीकर की खुदकुशी

        कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। वो कर्ज के चलते परेशान था। इसके चलते उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था। आखिरकार कीटनाशक पीकर उसने खुदकुशी कर ली है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।

        बासिन निवासी सालिकराम(48) खेती किसानी करता था। इसके चलते उसने अलग-अलग जगह से कर्ज ले रखा था। मगर उसे वापस नहीं लौटा पा रहा था। जिसके चलते किसान परेशान था। घर में उसके 2 बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी होने वाली है।

        बताया गया कि शनिवार के दिन सभी गांव में किसी के घर में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसके बाद जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उन्होंने सलिकराम को बदहवास हालत में देखा था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

        वहीं परिजनों को सालिकराम के पास से ही कीटनाशक की शीशी मिली थी। जिसे देखकर यह पता चला कि उसने कीटनाशक पीकर जान दी है। सालिकराम के बेटे सीरीज राम ने बताया कि कर्ज के चक्कर में हमारे 2 खेत गिरवी रख दिए गए। एक खेत 40000 हजार वहीं दूसरा खेत 30000 में गिरवा था।

        बेटे ने बताया कि पिता जी ने गांव में किसी शख्स के कर्ज लिया था। लौटा नहीं पाने के कारण वह शराब के आदी भी हो चुके थे। घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : बच्चों ने रंगों और शब्दों में रचा अपने सपनों का भारत

                सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक...

                रायपुर : अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – उप अरुण साव

                विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में...

                Related Articles

                Popular Categories