CG: रेलवे ट्रैक पार करते धड़धड़ाते आ गई ट्रेन.. वीडियो कॉल पर बात कर रहा था युवक, मालगाड़ी से कटकर हो गई मौत; जांजगीर-चांपा जिले में नहरिया बाबा मंदिर के पास हुआ हादसा

            जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो वीडियो कॉल पर बात करते-करते रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी पीछे से आई मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसा नैली चौकी क्षेत्र में हुआ है।

            जानकारी के मुताबिक, बोड़सरा निवासी मयंक यादव (23) शनिवार रात को अपने दो दोस्तों के साथ नहरिया बाबा मंदिर की तरफ बैठा हुआ था। यहां बैठने के बाद सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

            बताया जा रहा है कि मयंक के साथियों ने तो ट्रैक पार कर लिया था। मगर मयंक को किसी का फोन आ गया था, तो वह फोन पर बात करने लगा। दूसरी तरफ उसके दोस्त उसका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक से मालगाड़ी आ गई और मयंक उसकी चपेट में आ गया।

            शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया।

            शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया।

            घटना के बाद युवक को किसी तरह से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि मयंक बोड़सरा गांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्स मैन का काम करता था। फिलहाल पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

            ऐसे ही हुई थी प्रिंसिपल की मौत

            20 दिन पहले अकलतरा में ऐसे ही एक प्रिंसिपल की मौत हो गई थी। टहल कर वापस लौटते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से पंचगवां के प्राचार्य की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नगर में शोक का माहौल था। पुलिस के अनुसार जवाहपारा निवासी बालाराम खैरवार (58) शासकीय हाई स्कूल पंचगवां में प्राचार्य थे। वे अपनी पत्नी व चार बेटियों के साथ जवाहर पारा में रहते थे।

            वह रोजाना की तरह अपने कुछ साथियों के साथ टहलने निकले थे। टहलकर वापस लौटते समय जवाहर पारा रेलवे फाटक के पास सभी लोग नहर पुल क्राॅस कर रहे थे। उनके साथ घूम कर लौटे उनके साथियों ने बताया कि जब सभी पुल पार कर रहे थे तभी अचानक उनका मोबाइल बजा इससे उनका ध्यान मोबाइल पर चला गया। बाकी तो आगे बढ़ गए लेकिन वे मोबाइल में व्यस्त हो गए तभी अप और डाउन दोनों लाइन पर मालगाड़ी आ गई, मोबाइल में व्यस्त होने के कारण उनका ध्यान मालगाड़ी की ओर नहीं गया।


                          Hot this week

                          रायपुर : दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान

                          मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रवासी छत्तीसगढि़या गणेश कुमार...

                          Related Articles

                          Popular Categories