CG: रिटायर्ड SI से लाखों की ठगी.. कोंडागांव के युवक ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर किया सौदा, एडवांस लेकर हुआ फरार, अब पुलिस ने पकड़ा

        Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले एक रिटायर्ड SI से लाखों रुपए की ठगी हुई है। कोंडागांव के एक युवक ने किसी दूसरे की कई एकड़ जमीन को अपना बताकर बेचने के नाम पर ठगी की है। रिटायर्ड SI को अपने जाल में फंसाया।

        प्रति एकड़ डेढ़ लाख रुपए के हिसाब से सौदा तय हुआ। फिर आरोपी युवक करीब 1 लाख 68 हजार रुपए एडवांस लेकर फरार हो गया। मामले की शिकायत के 60 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अनंतपुर थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड SI का नाम ननकूराम मंडावी है जो धमतरी के रहने वाले हैं। कुछ महीने पहले ही उनका कोंडागांव जिले के उमरगांव के रहने वाले एक युवक लुदरु राम यादव के साथ किसी तरह से संपर्क हुआ था। लुदरु ने एक जमीन दिखाई। इस जमीन का मालिक खुद को बताया। साथ ही करीब डेढ़ लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से दोनों के बीच डील भी हो गई है। लुदरु ने इसके लिए 1 लाख 68 हजार रुपए एडवांस भी ले लिए।

        जब रिटायर्ड SI ने उसे रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो वह उसे घूमता रहा। फिर कुछ दिनों के बाद लुदरु फरार हो गया था। फिर, रिटायर्ड SI ने जमीन का पता लगाया तो उसका मालिक कोई और ही निकला। जिसके बाद वे कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना पहुंचकर 8 दिसंबर 2022 को मामले की शिकायत दर्ज करवाए। इधर, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की। अब 60 दिन बाद आरोपी को उमरगांव से ही उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : नुक्कड़ नाटक ने दिया सेवा का संदेश, अम्बेडकर चौक पर जुटे लोग

                ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने जनकल्याण...

                रायपुर : ‘लोग पहले कहते थे बेचारी, अब देती है, लोगो को काम

                ‘सक्षम योजना’ से धमतरी की सफीना बनीं आत्मनिर्भरता की...

                Related Articles

                Popular Categories