CG: बच्ची की पटक-पटककर हत्या, पत्नी को मारी कुल्हाड़ी.. बीवी से विवाद के बाद गुस्से में आया पति, फिर किया ताबड़तोड वार; आरोपी गिरफ्तार

              Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने अपनी 2 साल की बच्ची की हत्या कर दी है। इसके अलावा उसने अपनी बीवी पर भी कुल्हाड़ी से वार किया है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। मामला कच्चे चौकी क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, साल्हे गांव में रहने वाला नंदकुमार बढई रोजी मजदूरी करता था। वो यहां अपनी पत्नी संगीता और बच्ची तृषा के साथ रहता था। रोज की तरह तीनों ने रविवार रात को भी एक साथ खाना खाया था। इसके बाद दोनों बात कर रहे थे। बच्ची सो गई थी।

              बात करते-करते हो गया विवाद

              बताया गया कि बातचीत के दौरान ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने बच्ची को अपने हाथ में उठा लिया और जोर से उसे जमीन पर पटक दिया। ये देखकर संगीता ने विरोध किया। मगर युवक नहीं माना और उसने बार-बार बच्ची को जमीन पर पटका। जिससे बच्ची की तुरंत ही मौत हो गई थी। जमीन पर खून ही खून था।

              जमीन पर बिखरा था खून ही खून।

              जमीन पर बिखरा था खून ही खून।

              इसके बाद संगीता पर भी कुल्हा़ड़ी से हमला किया। पत्नी को गंदी-गंंदी गालियां दी। इस बीच चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

              महिला की हालत गंभीर

              वहीं, घटना में संगीता गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे आस-पास के लोगों की मदद से रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इस मामले को लेकर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, फिलहाल मामला घरेलू विवाद का लग रहा है, महिला की हालत गंभीर है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories