CG: बाइक को टक्कर मारते हुए पलटी कार, एक की मौत.. रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे थे युवक, रास्ते में हादसा; 3 घायल

        Bilaspur: बिलासपुर में तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारने के बाद पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कार सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवक अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी मनाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसा कोटा थाना क्षेत्र में हुआ है।

        जानकारी के अनुसार, कोनी क्षेत्र के ग्राम नीरतू निवासी भूपेंद्र यादव (28) अपने दो दोस्तों के साथ मंगलवार की शाम बिल्लीबंद जा रहा था, जहां उसके रिश्तेदार के घर में बर्थडे मनाया जा रहा था। अभी बाइक सवार तीनों युवक गनियारी के पास पहुंचे थे। तभी कोटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक सड़क से दूर जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

        हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

        हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

        हादसे में मृतक भूपेंद्र के दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे कार सवार गंगानगर निवासी आयुष बघेल भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार को अभिषेक शर्मा चला रहा था।

        दुर्घटना के बाद वह कार को छोड़कर भाग गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : बच्चों ने रंगों और शब्दों में रचा अपने सपनों का भारत

                सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक...

                रायपुर : कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में वित्त मंत्री ने कहाकृविकसित भारत...

                Related Articles

                Popular Categories