CG: जब धू-धूकर जलने लगा ट्रेलर.. कोयला लोड कर जा रहा था, डीजल टैंक फटने से हादसा; बाल-बाल बचा ड्राइवर

            Bilaspur: बिलासपुर में कोयला लोड ट्रेलर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया, जिसके चलते उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग केबिन तक पहुंच गई। इस दौरान चलती गाड़ी से कूदकर ड्राइवर ने अपनी जान बचाई। हादसा सकरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

            थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि मंगलवार की देर शाम ट्रेलर क्रमांक CG 10 AL 5399 कोयला लेकर निकला था। ट्रेलर अभी लोखंडी फाटक के पास पहुंचा था। उसी समय अचानक ट्रेलर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे ट्रेलर में फैल गई। इस दौरान राहगीरों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को काबू में कर लिया।

            ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
            इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि डीजल टैंक फटने से ट्रेलर में आग लगी थी। आग की लपटें केबिन तक पहुंचने पर ड्राइवर रवि कुमार कैवर्त्य को इसकी जानकारी हुई, तब वह किसी तरह चलती ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories