Monday, February 16, 2026

              CG: पेट्रोल नहीं दिया तो नकली पिस्टल से की फायरिंग.. कर्मचारियों को धमकी देकर पथराव कर फरार हो गए थे बदमाश, नाबालिग के साथ 4 गिरफ्तार

              Bilaspur: बिलासपुर में मुफ्त में पेट्रोल देने से मना करने पर पथराव और फायरिंग करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश लड़के अपना रौब दिखाकर कर्मचारी से फ्री में पेट्रोल मांग रहा थे। उसके मना करने पर धमकाते हुए पंप में पथराव कर दिया। फिर युवकों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मचारी दहशत में आ गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी का है।

              भौंराकछार निवासी गोपाल साहू का गांव में ही पेट्रोल पंप है। मंगलवार की रात कर्मचारी पेट्रोल पंप में थे। उसी समय कार सवार युवक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी से फ्री में पेट्रोल देने के लिए बोला। कर्मचारी ने फ्री में पेट्रोल देने से मना किया, तब बदमाश युवकों ने पेट्रोल पंप में पहले पथराव कर दिया। फिर कर्मचारियों को धौंस दिखाने के लिए पिस्टल निकाल लिया। इस दौरान जमकर पथराव करने के साथ ही दहशतगर्दी फैलाने के लिए फायरिंग भी की, जिसके बाद कर्मचारी घबरा कर अंदर ऑफिस में चले गए। वहीं, बदमाश लड़के कार में सवार होकर भाग निकले।

              कर्मचारियों ने संचालक को दी जानकारी
              इस घटना के बाद कर्मचारियों ने पंप संचालक गोपाल साहू को इस घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी। इधर, बुधवार की सुबह पंप संचालक ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस को दिया, जिसमें कार सवार युवक नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने नाबालिग और दिव्यांग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है।

              आरोपियों से पुलिस ने नकली पिस्टल बरामद किया गया है।

              आरोपियों से पुलिस ने नकली पिस्टल बरामद किया गया है।

              लगड़ाकर चल रहा था दिब्यांग, उसी से हुई पहचान
              सीसीटीवी फुटेज में बदमाश लड़के पथराव करते नजर आ रहे हैं। इसमें एक लड़का लंगड़ाकर चलते दिख रहा है। पुलिस ने फुटेज में दिखे उस लड़के की जानकारी जुटाई, तब उनकी पहचान हो गई। पता चला कि जूनापारा क्षेत्र के भीमपुरी निवासी गौरव मिश्रा (18) पिता राजीव मिश्रा लंगड़ाकर चलता। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की और उसके बताए अनुसार गांव के ही दीपक मिश्रा (22) पिता सुरेश मिश्रा, अमित नवरंग (22) पिता लक्ष्मण नवरंग व 16 साल के नाबालिग को भी पकड़ लिया। उनका एक साथी निमेश नवरंग फरार है।

              नकली पिस्टल और कार बरामद
              तखतपुर टीआई एसआर साहू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि नकली पिस्टल से उन्होंने फायरिंग की थी, जिसमें से गोली चलने की आवाज आती है। बदमाशों के कब्जे से नकली पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी मिनेश नवरंग फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              रायपुर : सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार...

                              Related Articles

                              Popular Categories