कोरबा: ग्रामीण के घर 3 लाख की चोरी.. 55 हजार नगद, सोने-चांदी के गहने और राशन गायब, घर से थोड़ी ही दूरी पर मिला खाली बॉक्स

          कोरबा: जिले के ग्राम करूमहुआ में चोरों ने एक ग्रामीण के घर से सोने-चांदी के गहने और नगद समेत करीब 3 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

          जानकारी के मुताबिक, ग्राम करूमहुआ में ग्रामीण अमृत लाल धीरहे के घर चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने 55 हजार रुपए नगद समेत ढाई तोला सोने की चोरी कर ली। नगद, गहने और सामान मिलाकर 3 लाख से ज्यादा की चोरी होना बताया जा रहा है। चोरों ने और भी कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया है। जांच में घर से कुछ ही दूरी पर एक बक्सा पाया गया है, जिससे सामान और गहने निकालकर चोर फरार हो गए और बॉक्स को वहीं फेंक दिया।

          डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया।

          डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया।

          अमृतलाल धीरहे ने बताया कि जिस कमरे में चोरी हुई है, वो पहले दुकान थी। बेटे की शादी होने के बाद कमरे में शादी का सामान और अलमारी में गहने रखे हुए थे। कमरे में बाहर से ताला लगा दिया गया था। आरोपियों ने ताला तोड़कर सामान और नगद की चोरी कर ली।​​​​​​​ मकान मालिक अमृतलाल ने आशंका जताई कि चोरी में गांव के ही किसी शख्स का हाथ होगा, क्योंकि घर का राशन भी चोरी कर लिया गया है।

          रजगामार चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने कहा कि घटनास्थल की जांच की गई है। डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव के संदिग्ध लोगों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories