CG: बैगा आदिवासी परिवारों को मिला जाति प्रमाण पत्र…

          बिलासपुर: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में तहसील कार्यालय कोटा में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजीव गांधी आश्रय योजना में 300 हितग्राहियों को पट्टे वितरित किये गये। बैगा आदिवासियों के 37 परिवारों को जाति प्रमाण पत्र सहित शासन की कई योजनाओं से लाभान्वित किया गया। राजस्व मामलों के निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे इन शिविरों के जरिए ग्रामीणों और किसानों को काफी सुविधा एवं राहत मिल रही है। उन्हें आय, जाति, निवास जैसे जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories