CG: शिवरात्रि मेले से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत… हादसे में 2 युवकों ने मौके पर तोड़ा दम, बुजुर्ग महिला की अस्पताल में गई जान

        जांजगीर-चांपा: जिले के संकर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 80 साल की बुजुर्ग महिला ने बिलासपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। करीब 30 ग्रामीण घायल हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी महाशिवरात्रि का मेला देखकर वापस लौट रहे थे। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

        अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि संकर गांव के रहने वाले 30 से ज्यादा लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर परसही नाला गांव में आयोजित महाशिवरात्रि के मेले में गए हुए थे। वहां से शनिवार देर शाम ये सभी वापस लौट रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर गांव से थोड़ी दूर पहले ही अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे से 5 फीट नीचे जाकर पलटा, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में दुर्गेश सिंह ठाकुर (19 वर्ष) और युगल किशोर पटेल (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

        अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज जारी।

        अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज जारी।

        बुजुर्ग महिला की भी मौत

        वहीं 30 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से महिला-पुरुष समेत 8 लोगों से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अकलतरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि बिलासपुर में इलाज के दौरान 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बाकी गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।

        घायलों का इलाज जारी।

        घायलों का इलाज जारी।

        कुछ लोगों का इलाज अकलतरा सीएचसी में भी हो रहा है। जिन्हें मामूली चोट लगी थी, उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। सभी लोग गांव के संकर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के शव को रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

        ड्राइवर की भी मौत।

        ड्राइवर की भी मौत।

        पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक युगल किशोर पटेल जो काफी तेज रफ्तार में टैक्टर चला रहा था, वो गांव के मोड़ पर उसे नियंत्रित नहीं कर सका। इससे ट्रैक्टर इंजन और ट्रॉली सहित सड़क किनारे 5 फीट नीचे जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। इन्हीं में से किसी ने पुलिस को सूचना दी थी।

        युवक का शव।

        युवक का शव।



                Hot this week

                KORBA : जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

                कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन...

                रायपुर : अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – अरुण साव

                विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में...

                रायपुर : लंबित पेंशन प्रकरणों का 30 सितंबर तक करें निराकरण

                सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक...

                Related Articles

                Popular Categories