CG: एक और CRPF जवान ने खुद को मारी गोली.. एक दिन पहले छुट्‌टी से लौटा था, अब ड्यूटी के दौरान दे दी जान

              दंतेवाड़ा: बस्तर में एक और जवान ने आत्महत्या कर ली है। इस बार दंतेवाड़ा जिले में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी है। उसने ड्यूटी के दौरान जान दी है। बताया गया है कि एक दिन पहले ही वह छुट्‌टी से लौटा था। अब अचानक से उसने खुदकुशी कर ली है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, असम का रहने वाला गुनीन दास बारसूर में CRPF 195 बटालियन में पदस्थ था। शनिवार रात को वह मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। उसके साथी भी ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान उसने अपनी खुद की सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

              घटना के वक्त दूसरे जवान इधर-उधर थे। अचानक से फायरिंग की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसकी हालत को देखते हुए रायपुर भेजा गया था। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद जवान के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि जवान ने ऐसा क्यों किया है।

              10 दिन पहले बीजापुर जिले में CRPF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली थी। जवान का नाम विनय उर्फ बीनू था, जो केरल का रहने वाला था। जवान बीजापुर में CRPF की 85 बटालियन में पदस्थ था। बताया गया था कि वह 3 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी लौटा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              Related Articles

                              Popular Categories