CG: कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर… पिता-बेटे की मौके पर मौत, 4 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

        कवर्धा: जिले के ग्राम बाम्हन टोला में एक तेज रफ्तार कार ने पिता-बेटे समेत 2 लोगों की जान ले ली। घटना के बाद आरोपी कार ड्राइवर फरार हो गया है। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के थे। सभी महाराजपुर गांव के रहने वाले हैं। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर सवार होकर युवक नवल पाली (19 वर्ष), उसके पिता दुर्गेश पाली, मां और भतीजा (4 वर्ष) अपने गांव महाराजपुर वापस आ रहे थे। ये सभी रेंगाखार से आगे किसी गांव में काम से गए थे और शनिवार रात वापस वहां से लौट रहे थे। ग्राम बाम्हन टोला के पास उनकी बाइक पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बेटे नवल और उसके पिता दुर्गेश पाली की मौत हो गई।

        हादसे में युवक की मौत।

        हादसे में युवक की मौत।

        वहीं युवक नवल पाली का 4 साल का भतीजा गंभीर रूप से घायल है। मां की हालत भी गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवक और बुजुर्ग की लाश को पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आरोपी कार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

        बच्चे की हालत गंभीर, इलाज जारी।

        बच्चे की हालत गंभीर, इलाज जारी।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

                विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और...

                Related Articles

                Popular Categories