CG: 40 फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर फांसी लगाई… शर्ट को फंदा बनाकर झूल गया, रिशतेदारों से कहा था- दीदी के यहां जा रहा हूं

              सक्ती: जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो जान देने के लिए 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा था। वहां उसने अपने शर्ट से फंदा बनाया। इसके बाद वहां लगे सीढ़ी पर ही झूल गया। अगले दिन गांव के लोगों ने उसकी लाश देखी। जिसके बाद यह मामला सामने आया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

              मूल रूप से जमगहन का रहने वाला गनेंद्र साहू(29) रविवार को किसी रिश्तेदार के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने रनपोटा आया था। यहां वह कार्यक्रम में शामिल भी हुआ। बताया गया है कि वह किसी ठेकेदार के अंडर में काम करता था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ पिकअप में सवार होकर वापस घर जा रहा था। मगर अचानक रास्ते में वह रुक गया। उसने कहा कि मुझे अपनी दीदी की यहां जाना है और रनपोटा में ही उतर गया।

              इसके बाद उसके रिश्तेदार वहां से निकल गए। अगले दिन सोमवार को जब गांव के लोग पानी टंकी के पास पहुंचे, तब उन्होंने ऊपर में एक शव लटका हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। आस-पास के लोगों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई थी।

              सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिर परिजनों से भी पूछताछ की गई। मगर अब तक पता नहीं चल सका है कि युवक ने ऐसा क्यों किया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। सोमवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पंडरवाही में बहने लगी विकास की धारा

                              जल जीवन मिशन ने घर-घर पहुंचा नल से जलरायपुर...

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : सहायक ग्रेड-02 निलंबित

                              रिश्वतखोरी के मामले में कलेक्टर ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories