CG: बच्चे ने सवाल नहीं किया हल, टीचर ने मरवाए थप्पड़… 8वीं के छात्र को शिक्षक ने 25-30 छात्राओं से मरवाए थप्पड़, मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

              बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले के राजपुर में पढ़ने वाला एक छात्र जब गणित का सवाल हल नहीं कर पाया, तो शिक्षक ने क्लास में पढ़ रहीं 25-30 छात्राओं से उसके गाल पर थप्पड़ मरवाए। जिससे बच्चे का गाल पूरी तरह सूज गया, साथ ही कान में भी चोट आई है। छात्र 8वीं कक्षा में पढ़ता है। बच्चे के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

              जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झिंगो के रहने वाले जितना प्रजापति का बेटा विशाल 8वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वो निजी स्कूल निर्मला बालक पूर्व माध्यमिक शाला में पढ़ाई करता है। रोजाना की तरह छात्र 22 फरवरी को भी स्कूल गया था। गणित की पढ़ाई के दौरान शिक्षक पंकज ने सभी को सवाल हल करने को दिए। छात्र सवाल हल नहीं कर पाया, तो शिक्षक ने उसे कक्षा में खड़ा कराकर करीब 25-30 छात्राओं से कनपटी में थप्पड़ मारने को कहा।

              बच्चे को कान से सुनाई देना हुआ कम, राजपुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

              बच्चे को कान से सुनाई देना हुआ कम, राजपुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

              शिक्षक का आदेश सुनकर सभी छात्राओं ने छात्र को थप्पड़ मारा। छुट्टी के बाद दर्द से बेहाल छात्र ने घर पहुंचकर ये बात अपने माता-पिता को बताई। उसने बताया कि उसे असहनीय दर्द होने के साथ ही कम सुनाई दे रहा है। पिता गुरुवार की सुबह बेटे विशाल को लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचा। थप्पड़ से छात्र के गाल और कान में गंभीर चोटें आई हैं। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए बच्चे को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

              पिता ने बीईओ और कलेक्टर से की शिकायत

              छात्र के पिता ने मामले की लिखित शिकायत स्कूल की प्रधानपाठिका और बीईओ से की है। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र की कॉपी उसने बलरामपुर डीईओ और कलेक्टर को भी प्रेषित की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : सहायक ग्रेड-02 निलंबित

                              रिश्वतखोरी के मामले में कलेक्टर ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

                              जांजगीर-चांपा जिले के 1.20 लाख से अधिक किसानों के...

                              Related Articles

                              Popular Categories