CG: दवाई दुकान खोलने बनाई फर्जी डिग्री… दूसरे राज्यों की यूनिवर्सिटी से लेकर आए थे, फार्मेसी काउंसिल की जांच में हुआ खुलासा; 9 गिरफ्तार

              रायपुर: पुलिस ने फर्जी डिग्री के सहारे ड्रग लाइसेंस लेने की कोशिश करने वाले युवकों को पकड़ा है। इन युवकों ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों की यूनिवर्सिटी के नाम की फर्जी फार्मेसी की डिग्री बनवाई और लाइसेंस के लिए दिए जाने वाले आवेदन पत्र में इन्हें संलग्न कर दिया था।

              दरअसल छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल मेडिकल स्टोर खोलने वाले लोगों को लाइसेंस जारी करता है। जिसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन लिए जाते हैं। इसमें बी फार्मा और इसी विषय में डिप्लोमा करने वालों को ही पात्रता होती है। इस बीच काउंसिल में बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचे थे। बस इसी बात पर काउंसिल को शक हुआ था।

              बताया गया था कि इसके बाद काउंसिल ने मामले की जांच करवाई। जिसमें 28 लोगों की डिग्री फर्जी मिली है। इसके बाद मामले की शिकायत तेलीबांधा पुलिस से की गई थी। फिर पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस केस में रविंद्र कुमार साहू, रमेश्वर साहू, डामेश्वर कुमार साहू, संजय कुशवाहा, खेमलाल धीवर, रमाकांत निषाद, चंद्रेश साहू, सूरज अग्रवाल और शीतल कुमार को गिरफ्तार किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति

                              राज्य शासन ने जारी किए आदेशरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : वन प्रबंधन समितियां को मत्स्य पालन से बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

                              तालाब निर्माण से मिला रोजगार, 400 किलो मछली उत्पादन...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई गति

                              जशपुर में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-GRAM-G)...

                              रायपुर : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना : आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

                              पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को निजी आवासीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories