CG: बर्थडे पर देशी कट्टा से किया हवाई फायर… वीडियो मिलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, कट्टा व खाली कारतूस जब्त

            दुर्ग: जले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक युवक को देशी कट्टा से हवाई फायर करना महंगा पड़ गया। किसी ने उसका फायर करते वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जैसे ही यह वीडियो दुर्ग पुलिस को मिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तर कर लिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने फायर करने वाले के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

            पुलिस ने जब्त किया देशी कट्टा व खाली कारतूस

            पुलिस ने जब्त किया देशी कट्टा व खाली कारतूस

            पुलिस भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियार रखने वालों व बेचने वाले संदेहियों पर सतत निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उन्हें एक वीडियो मिला। जिसमें देवबलोदा चरोदा निवासी के गौतम (29 वर्ष) देषी कट्टा से फायर करता दिख रहा है। इतना ही नहीं यह भी पता चला कि वो देशी कट्टा अपने पास रखता भी है। उसने अपने जन्मदिन की पार्टी में दोस्तो के साथ देशी कट्टे से हवाई फायरिंग भी की थी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को देवबलोदा भेजा गया और के गौतम को गिरफ्तार किया गया।

            पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

            पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

            30 हजार रुपए में खरीदा था देशी कट्टा
            पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से जन्मदिन के दिन हवाई फायरिंग करते हुये रिकार्ड किया गया वीडियो जब्त किया। वीडियो दिखाने पर आरोपी ने बताया कि उसने देशी कट्टा 30 हजार रुपए में अनिल सोनी उर्फ गुड़वा नाम के व्यक्ति से खरीदा था। उसने बताया कि वह उस कट्टा को अपने घर में छिपा कर रखता था।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories