रायपुर : पानी में रफ्तार और हौसले का कमाल, कपिल कुमार ने एशियाई पैरा खेलों में जीता रजत पदक

            पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल S10 स्पर्धा में 4:38.44 मिनट के शानदार समय के साथ बढ़ाया भारत का गौरव

            वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- कपिल की सफलता देश के युवा खिलाडि़यों के लिए प्रेरणादायी

            रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल S10 तैराकी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय पैरा तैराक कपिल कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कपिल कुमार ने 4 मिनट 38.44 सेकंड के शानदार समय के साथ रजत पदक हासिल कर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

            श्री चौधरी ने कहा कि कपिल कुमार ने अपनी शानदार तैराकी, अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से भारतीय पैरा खेलों की गौरवशाली उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा है। एशियाई पैरा खेलों जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर रजत पदक हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

            वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कपिल कुमार की यह सफलता देश के युवा खिलाडि़यों, विशेषकर पैरा खिलाडि़यों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका संघर्ष, समर्पण और निडर होकर चुनौतियों का सामना करने का जज्बा उन सभी युवाओं को प्रेरित करता है, जो खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का सपना देखते हैं।

            श्री चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय पैरा खिलाडि़यों का शानदार प्रदर्शन देश की बढ़ती खेल प्रतिभा और सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है। कपिल कुमार की यह उपलब्धि भारतीय पैरा तैराकी के लिए गौरवपूर्ण है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कपिल कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।


                          Hot this week

                          रायपुर : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा

                          विभिन्न मामलों पर हुआ गहन विचार-विमर्श रायपुर (BCC NEWS 24):...

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories