CG: होटल में आग लगी, सिलेंडर फटा… धमाके की चपेट में आया एक दमकलकर्मी घायल, पुलिस को आग लगाई जाने की आशंका

              बलौदाबाजार: बलौदाबाजार के गार्डन चौक स्थित यादव होटल में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया। घायल फायर ब्रिगेड के कर्मचारी कृष्णा यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              जानकारी के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्वों ने होटल में आग लगाई। आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि होटल का सारा सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

              आग से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।

              आग से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।

              घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान होटल में रखा गैस सिलेंडर फट गया और करीब 20 फीट दूर सिलेंडर का अवशेष जाकर गिरा।इससे आग बुझाने के लिए गए फायर कर्मी कृष्णा यादव घायल हो गए। सिलेंडर का अवशेष उनके पैर पर जाकर गिरा था।

              नगर सेना और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

              नगर सेना और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

              फिलहाल नगर सेना और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मामला दर्ज कर इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिर आग किन लोगों ने लगाई।


                              Hot this week

                              रायपुर : कृषि विभाग ने जब्त की 640 बोरी यूरिया

                              रायपुर (BCC NEWS 24): किसानों से अधिक कीमत वसूलकर...

                              रायपुर : खरीफ सीजन की तैयारी पूरी, किसानों को समय पर मिल रहे हैं बीज और उर्वरक

                              बीजापुर जिले की सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, वितरण...

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों से बदली खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आधुनिक कृषि तकनीकों ने अब...

                              Related Articles

                              Popular Categories