CG: पत्नी छोड़कर गई तो युवक ने लगा ली फांसी… डेढ़ साल पहले किया था लव मैरिज, रात में घर से निकला सुबह पुल की रेलिंग से लटकती मिली लाश

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसी वजह से वह टेंशन में रहता था। पारिवारिक कारणों की वजह से पुल की रेलिंग में गमछा का फंदा बना कर फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह इलाके के लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद जवानों ने शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              युवक की शिनाख्त शिवा बर्मन (22) के रूप में हुई है। जो जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास का निवासी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, युवक की करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज किया था। शादी के बाद पत्नी के साथ अनबन हुई। महीनेभर पहले विवाद ज्यादा बद्व गया। जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसी वजह से वह परेशान रहने लगा था। शुक्रवार की रात को बाहर घूमकर आ रहा हूं कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो मां ने फोन लगाया। फोन पर बात हुई और घर आने क्क़ कहा।

              जिसके बाद से युवक का फोन बंद आया। फिर शनिवार की सुबह गोयल बाड़ी के आगे पुल की रेलिंग से उसकी लाश लटकती मिली। पास में उसकी बाइक भी थी। साथ ही चेन समेत अन्य सामान भी मिले। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को उतारा। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि, युवक वाहन चलाने का काम करता था। सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories