CG: युवक को पहले पीटा, फिर चाकू घोंपकर मार डाला… 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, एक की हालत गंभीर; 5 हिरासत में

              बेमेतरा: जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई है। पहले तो युवकों ने उसे जमकर पीटा है। इसके बाद उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ये सब कुछ 2 पक्षों में विवाद के बाद हुआ है। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले हैं। पूरी घटना में एक युवक घायल भी है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, भगऊ यादव(22) गुरुवार रात को अपने कुछ साथियों के साथ नवागढ़ बस स्टैंड के पास गया था। यहां पर पहले से ही कुछ लड़के मौजूद थे। सभी खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर भगऊ और उसके साथियों का दूसरे पक्ष से झगड़ा होने लगा।

              इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जमकर मारा। इसी बीच दूसरे पक्ष के एक युवक ने चाकू निकालकर भगऊ के पेट में मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया था। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले थे।

              इधर, आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इस केस में राजू यादव, दीपक यादव, गोपी यादव, गोपाल यादव, प्रमोद सिन्हा को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है। फिलहाल अभी ये नहीं पता चला सका है कि दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित...

                              रायपुर : सुशासन तिहार शिविर में सोमारु और जयसिंह को मिली आवास की चाबी

                              प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना हुआ...

                              Related Articles

                              Popular Categories