CG: रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर बस का हुआ ब्रेक फेल… केशकाल घाट में चट्टान से टकराई बस, ड्राइवर समेत 15 से ज्यादा यात्री घायल, CRPF के जवानों ने की मदद

            जगदलपुर/कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर एक यात्री बस का ब्रेक फेल हो गया है। जिससे बस केशकाल घाट में सड़क किनारे एक चट्टान से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर समेत 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। गश्त पर निकले CRPF के जवानों ने घायलों की मदद की है। सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल रेफर किया गया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस शुक्रवार की सुबह जगदलपुर से राजधानी रायपुर के लिए निकली थी। बस में करीब 30-35 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस जब कोंडागांव जिले के केशकाल घाट पहुंची तो नीचे उतरते समय बस का ब्रेक फेल हो गया। किसी तरह चालक बस को रोकना का प्रयास कर रहा था, लेकिन इस बीच एक बाइक सामने आ गई।

            घायल चालक।

            घायल चालक।

            चालक ने बाइक वाले को बचाने की कोशिश की और स्टेयरिंग को चट्टान की तरफ घुमा दिया। जिससे बस चट्टान से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ड्राइवर तरह के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक अंदर ही फंसा रहा। बस में बैठे यात्रियों ने अन्य घायलों को बाहर निकाला। लेकिन, चालक को नहीं निकाल पाए। इस बीच इलाके में गश्त पर निकले जवान भी मौके पर पहुंचे।

            सभी घायलों को अस्पताल रेफर किया गया है।

            सभी घायलों को अस्पताल रेफर किया गया है।

            जिन्होंने क्रेन मंगवाई। फिर ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में ड्राइवर को कमर से नीचे के हिस्से में गंभीर चोटें आईं हैं। साथ ही अन्य लोगों को सिर, हाथ, पैर समेत कमर में चोट आई है। जवानों ने सभी को एंबुलेंस 108 से केशकाल के अस्पताल रेफर करवाया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।


                          Hot this week

                          रायपुर : विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

                          छत्तीसगढ़ सरकार की आर्थिक सहायता से घरेलू खर्च के...

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

                          पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी सेरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories