CG: सड़क हादसे में छात्र की मौत… 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहा था, रास्ते में ट्रक ने मारी टक्कर

            सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले मे शुक्रवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा छपोरा-अमलीडीह मुख्यमार्ग मे हुआ है। छात्र सीमेंट से भरे ट्रक वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुआ है।

            जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुरदा का रहने वाला प्रताप मनहर शुक्रवार की सुबह 10वी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए बाइक से पिरदा के परीक्षा केंद्र जाने के लिए निकला था। वह छपोरा अमलीडीह मुख्य मार्ग के पास पहुंचा था। उसी समय सीमेंट से भरे ट्रक वाहन ने बाइक सवार छात्र को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

            हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमी हो गई थी।आनन-फानन में आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई । फिलहाल पुलिस मार्ग कायम कर घटना की जांच मे जुटी हुई है। बताया जा रहा है की हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई, सूचना मिलने पर पुलिस व तहसीलदार की टीम पहुंची और परिजनों की मांग पर शासन की ओर से 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

                          पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी सेरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories