CG: नेताजी की प्रतिमा का अपमान… सिगरेट का धुंआ उड़ाते मूर्ति तक पहुंचा आरोपी, दोस्तों ने बनाया वीडियो; अब पुलिस ने पकड़ा

              बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अपमान करने का मामला सामने आया है। दरअसल एक लड़का सिगरेट पीते हुए धुआं उड़ाते सीढ़ियों से उनकी प्रतिमा तक पहुंच गया। और उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया। यही नहीं वह नेताजी की प्रतिमा को भी सिगरेट पिलाने की कोशिश कर रहा है। लड़के की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

              होली पर्व पर पुलिस ने हुड़दंगियों से निपटने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का दावा किया था। और चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। पुलिस की तमाम सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच एक शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बदमाश लड़का सरकंडा के सीपत चौक में लगाए गए सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर चढ़कर सिगरेट पीते हुए धुआं उड़ा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह घटना गुरुवार देर शाम की है। सरकंडा में रहने वाला 17 साल का लड़का शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने यह हरकत की है। फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

              सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया है।

              सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया है।

              खुद धुआं उड़ाते नेताजी को पिला रहा सिगरेट
              लड़के की इस हरकत पर आपत्ति जताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। ताकि, दूसरे लोगों को इससे सबक मिले। इस वीडियो को बनाते समय कोई बोल रहा है कि राघव भाई आज मूड में है।

              टीआई बोले- परिजन को दी गई चेतावनी
              सरकंडा थाना प्रभारी फैजूल शाह ने कहा, आरोपी नाबालिग है। लिहाजा, उसके परिजनों को भी थाना बुलाया गया है। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है। आरोपी के परिजन माफी मांग कर रहे हैं। पुलिस इस केस में लड़के के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने वाले युवक ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories