Wednesday, February 11, 2026

            युवती से रेप कर न्यूड VIDEO बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार… मार्केटिंग कंपनी में ट्रेनिंग देने के बहाने बुलाया राजस्थान, फिर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने दी धमकी

            BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली युवती से राजस्थान के युवक ने दुष्कर्म किया। फिर उसका न्यूड वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। युवती मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी थी, जिसे ट्रेनिंग देने के बहाने आरोपी ने राजस्थान बुलाया था। इसी दौरान उसने उसके साथ रेप किया। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने पुलिस से शिकायत कर दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

            आरोपी युवक ने बना लिया था युवती का वीडियो।

            आरोपी युवक ने बना लिया था युवती का वीडियो।

            22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। दो साल से वह मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी है। इसी दौरान कंपनी के माध्यम से उसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के ग्राम सकट में रहने वाले जगराम सैनी से हुई। दोनों आपस में एक-दूसरे से बात करते थे। करीब छह महीने पहले युवक ने युवती को ट्रेनिंग देने के बहाने राजस्थान बुलाया था। उसी समय युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया था। वहां छह महीने की ट्रेनिंग के बाद युवती वापस आ गई थी।

            पुुलिस ने राजस्थान के अलवर में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

            पुुलिस ने राजस्थान के अलवर में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

            बिलासपुर आकर होटल में बुलाता था आरोपी
            इसके बाद युवक अपने काम के सिलसिले में बिलासपुर आता था। तब वह युवती को होटल में मिलने के लिए बुलाता था। यहां भी वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी दौरान उसने युवती को अपने शादीशुदा होने की जानकारी भी दी थी।

            शादीशुदा युवक से बात करना बंद की, तब दी धमकी
            युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन, बाद में उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। तब उसने युवक से बातचीत करना बंद कर दी। इसके बाद भी वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। ऐसा नहीं करने पर उसके न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। उसकी हरकतों से युवती तंग आ गई थी। फरवरी में युवक बिलासपुर आया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके साथ ही उसने उसके घर वालों को गाली देते हुए ब्लैकमेलिंग करने लगा, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। उसकी रिपोर्ट पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी जगराम सैनी को अलवर स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।


                          Hot this week

                          कोरबा: साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यक- कलेक्टर

                          सुरक्षित इंटरनेट दिवस का किया गया आयोजनकोरबा (BCC NEWS...

                          रायपुर : गिरवानी और कन्हर एनीकट के लिए 7.69 करोड़ स्वीकृत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                          रायपुर : बसनारा और पहिया जलाशय योजना के लिए 5.61 करोड़ रूपए स्वीकृत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                          Related Articles

                          Popular Categories