Monday, February 23, 2026

              कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन…

              • मृदा परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक उपयोग पर चना का समूह फसल का किया गया प्रदर्शन

              कवर्धा: कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा विकासखण्ड सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम सलिहा में राष्ट्रीय दलहन मिशन अन्तर्गत एवं अखिल भारतीय समन्वित मृदा परीक्षण फसल अनुक्रिया सहसंबंध परियोजना के आदिवासी उपयोजना के तहत मृदा परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक उपयोग पर चना का समूह फसल प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत ग्राम सलिहा में फसल चना किस्म आरवीजी 202 का प्रदर्शन दिया गया है। जिसका उदे्श्य जिले में दलहन फसल के रकबे एवं पैदावार को बढ़ावा देना है। प्रक्षेत्र दिवस में चना उत्पादन तकनीकी जैसे उन्नत किस्म के बीज एवं सम्पूर्ण फसल सुरक्षा की जानकारी किसानो को दी गई। साथ ही कबीरधाम जिलें के प्रमुख फसलें धान, सोयाबीन, गन्ना एवं चना उत्पादन तकनीकी के बारे में किसानों को अवगत कराया गया।

              प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर डॉ. राकेश वनवासी, वैज्ञानिक, मृदा विज्ञान विभाग, इं.गां.कृ.वि.रायपुर द्वारा अखिल भारतीय समन्वित मृदा परीक्षण फसल अनुक्रिया सहसंबंध परियोजना के आदिवासी उपयोजना से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक कृषकों को दी गई एवं बताया गया उर्वरक का सही उपयोग करके किस प्रकार से किसान अपनी चने का उत्पादन बढ़ा सकते है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. गौरव जाटव द्वारा मृदा परीक्षण संबंधित जानकारी कृषको को दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने चना में लगने वाले प्रमुख रोग एवं कीट का समन्वित प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं दलहन एवं तिलहन फसल को बढ़ावा देने के लिए अच्छे बीज एवं उन्नत तकनीकी किसानो का बताई। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि चनें में लगने वाले प्रमुख रोग कॉलर रॉट से संबंधित जानकारी जैसे बीज उपचार, फसल चक्र परिवर्तन, उन्नत किस्म के बीज का चयन, चौड़ी क्यांरी मादा पद्धति से चने की बुआई आदि तकनीकी अपनाने से किसान चने में लगने वाले प्रमुख बीमारी को कम कर सकते है। वैज्ञानिक श्री बी.एस. परिहार द्वारा उन्नत किस्म के बीज एवं उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर किसानों को प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान के तहत विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर ग्राम सलिहा के 100 से अधिक किसानो ने भाग लिया एवं कृषकों द्वारा कृषकों के प्रक्षेत्र में लगे चने प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं अवलोकन किया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति

                              विशेष शिविर में 401 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित, संवेदनशील पहल...

                              रायपुर : कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

                              रायपुर (BCC NEWS 24): विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह...

                              Related Articles

                              Popular Categories