शिक्षिका का मोबाइल छीनकर भागा बदमाश… सड़क किनारे बात करते चल रही थी टीचर, तभी झपट्‌टा मारकर छीना फोन

        BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक स्कूटर सवार बदमाश ने शिक्षिका का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। टीचर फोन पर बात करते हुए सड़क किनारे पैदल जा रही थी, तभी अचानक पीछे से आरोपी आया और फोन छीन कर फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। स्मृति नगर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

        पुलिस ने बताया कि चौहान ग्रीन स्मृतिनगर निवासी सिमरन सिंह (23वर्ष) पेशे से टीचर है। उसने शिकायत दर्ज कराई कि 13 मार्च की शाम वह अपनी मां के साथ मार्केट गई थी। मां को रात 8 बजे जुनवानी पेट्रोल पंप के पास घर जाने के लिए छोड़ी। इसके बाद वो पैदल मोबाइल से बात करते हुए अपने घर लौट रही थी। वो जैसे ही खम्हरिया रोड के पास पहुंची, पीछे से एक स्कूटर सवार अज्ञात युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। सिमरन ने उसे दौड़ाया और चिल्लाया, लेकिन आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा।

        पुलिस ने दो दिन बाद दर्ज किया एफआईआर
        शिकायत के बाद स्मृति नगर पुलिस ने दो दिन तक आरोपी की तलाश की, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

        सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
        पुलिस ने घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज भी निकाला है। उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवती किसी से फोन पर बात करते हुए सड़क के किनारे जा रही है। इसी दौरान एक लड़का स्कूटर से आया उसने उसका मोबाइल हाथ से छीना और भाग निकला। महिला ने उसे कुछ दूर तक दौड़ाया भी, लेकिन वह वहां से फरार हो गया।



                Hot this week

                रायपुर : सरिया क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की कार्य प्रगति की हुई समीक्षा

                वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : ‘आशीर्वाद का दीया’ के लिए बिहान दीदियों ने जगाई जन-अलख

                घर-घर पहुंचीं महिलाएं, मिट्टी के दीये जुटाकर जनभागीदारी का...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में श्रमवीरों का सम्मान

                17 सितंबर को रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय...

                Related Articles

                Popular Categories