ट्रक ने बाइक को घसीटा, 2 दोस्तों की मौत… भाई को छोड़कर लौट रहे थे दो युवक, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

        BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। युवक ने अपने भाई को छोड़कर दोस्त के साथ लौट रहा था, तभी रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और करीब 10 फीट तक घसीटता रहा।

        शिवतराई-सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व (20) निजी फैक्ट्री में ड्राइवर था। वो अपने भाई को छोड़ने के लिए पेंड्रा गया था। उसके साथ ग्राम घटोली निवासी उसका दोस्त मुन्ना गंधर्व भी था। दोनों बाइक में सवार होकर भाई को छोड़कर वापस कोटा जा रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे बाइक केंदा और दालसागर के पास पहुंची थी तभी ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

        हादसे के बाद सड़क पर पड़े रहे दोनों के शव और टूटी हुई बाइक, आसपास मौजूद लोगों की भीड़।

        हादसे के बाद सड़क पर पड़े रहे दोनों के शव और टूटी हुई बाइक, आसपास मौजूद लोगों की भीड़।

        आधार कार्ड से हुई पहचान, परिजन को दी जानकारी
        इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने मृतकों की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन, उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

        तलाशी लेने पर एक युवक के पॉकिट से पर्स और मोबाइल मिला, जिसमें रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान कोटा के सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजन को इस घटना की जानकारी दी। परिवार वाले वहां पहुंचे, तब उसके दोस्त मुन्ना गंधर्व की पहचान की गई।

        इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं घटना के बाद ट्रक वहीं छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।

        इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं घटना के बाद ट्रक वहीं छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।

        हादसे के बाद लोगों ने मचाया हंगामा
        इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने हंगामा मचाते हुए चक्काजाम करने की चेतावनी दी। हालांकि, इस बीच मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और फरार ट्रक चालक को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने शव को उठवाकर अस्पताल भेज दिया।

        हादसे के बाद सड़क पर ही ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार होने में कामयाब रहा।

        हादसे के बाद सड़क पर ही ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार होने में कामयाब रहा।

        बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
        बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रक के साथ ही बाइक भी काफी तेज रफ्तार में थी। इसके चलते युवक मोटर साइकिल की गति को नियंत्रित नहीं कर पाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में के परखच्चे उड़ गए, जिसे उठाने के लिए पुलिस को पिकअप मंगाना पड़ा।



                Hot this week

                रायपुर : ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

                कुल 5.50 लाख दीये होंगे प्रज्वलित, 11 प्रमुख स्थलों...

                रायपुर : जल जीवन मिशन से बस्तर के बेसरापाल की बदली तस्वीर

                111 परिवारों को मिला शुद्ध पेयजल, जल संकट से...

                रायपुर : सरिया क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की कार्य प्रगति की हुई समीक्षा

                वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों...

                Related Articles

                Popular Categories