कोरबा: नकली पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… NTPC के निजी सुरक्षा गार्डों के साथ गालीगलौज, जान से मारने की भी दी धमकी

        कोरबा: जिले के दर्री NTPC कॉलोनी ऊर्जा द्वार से गलत साइड से अंदर घुस रहे बाइक सवार दो लोगों और निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर बहस और गालीगलौज हुई। दोनों आरोपियों ने गार्डों को नकली पिस्टल दिखाकर डराने की भी कोशिश की। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, बाइक क्रमांक CG -12 AY- 5582 पर सवार दो युवक गलत साइड से कॉलोनी में घुसने का प्रयास कर रहे थे। दोनों को ऊर्जा नगर गेट पर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने रोका। इस पर दोनों युवक सुरक्षा गार्डों से गालीगलौज और बदतमीजी करने लगे। साथ ही नकली पिस्टल दिखाकर डराने-धमकाने लगे। दोनों आरोपियों ने गार्ड्स को जान से मारने की धमकी भी दी।

        बाइक सवार युवकों और सुरक्षा गार्डों के बीच गालीगलौज और बहस।

        बाइक सवार युवकों और सुरक्षा गार्डों के बीच गालीगलौज और बहस।

        इस बीच एक गार्ड ने दर्री थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नकली पिस्टल जब्त कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चित्रकांत पंत (28 वर्ष) और रेशम दास (26 वर्ष) बताया है। दोनों ग्राम रोहिना थाना बांकीमोंगरा के रहने वाले हैं।

        नकली पिस्टल दिखाकर डरा रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

        नकली पिस्टल दिखाकर डरा रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

        दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक बांकीमोंगरा के रहने वाले हैं, जो एनटीपीसी कॉलोनी में नकली पिस्टल लेकर दहशत फैला रहे थे। जब एनटीपीसी मुख्य गेट पर वे उल्टी दिशा से तेज रफ्तार बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने उन्हें रोका। पुलिस ने बताया कि दोनों ने गार्ड्स को भी डराने-धमकाने की कोशिश की। फिलहाल उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



                Hot this week

                रायपुर : जल जीवन मिशन से बस्तर के बेसरापाल की बदली तस्वीर

                111 परिवारों को मिला शुद्ध पेयजल, जल संकट से...

                रायपुर : दुर्ग में जलेंगे 6 लाख 71 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’

                सेवा संकल्प अभियान का 17 सितंबर से शुभारंभ, पुरानी...

                रायपुर : वनांचल से उठी आत्मनिर्भरता की लौ

                PM सूर्यघर योजना से बिजली उपभोक्ता से 'ऊर्जादाता' बने...

                Related Articles

                Popular Categories