कार ने बाइक को मारी टक्कर… बाइक सवार चाचा की मौत, 13 साल की भतीजी घायल, कार भी खेत में पलटी

        बलौदाबाजार: जिले के पलारी के गिर्रा में कार की टक्कर से बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा शनिवार शाम को हुआ। घायल भतीजी को रविवार को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        जानकारी के मुताबिक, पलारी से 8 किलोमीटर दूर रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर ग्राम गिर्रा के पास हादसा हुआ। बलौदाबाजार से बाइक पर भतीजी सोनल बनर्जी (13 वर्ष) को लेकर युवक सनत बनर्जी (32 साल) रायपुर आ रहा था। ग्राम गिर्रा के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार खुद भी खेत में जा पलटी।

        घायल भतीजी सोनल बनर्जी का इलाज जारी।

        घायल भतीजी सोनल बनर्जी का इलाज जारी।

        इधर हादसे में बाइक चालत सनत बनर्जी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठी भतीजी सोनल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले पलारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखकर रायपुर रेफर कर दिया गया। पलारी अस्पताल की डॉक्टर समीना अंसारी ने बताया कि बाइक चालक युवक का सिर फट गया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

        सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घायल बच्ची को 108 एंबुलेंस की मदद से पलारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं जिस कार ने टक्कर मारी थी, उसमें पति-पत्नी सवार थे। कार को पति मनीष वर्मा (29 वर्ष) चला रहा था। पत्नी कामिनी वर्मा (25 वर्ष) पति के बगल में बैठी हुई थी। दोनों पति-पत्नी सुहेला के रहने वाले हैं। बाइक को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार खेत में जाकर पलट गई। हालांकि हादसे में दोनों पति-पत्नी सुरक्षित हैं।

        दो दिन के अंदर सड़क हादसे की दूसरी घटना

        पिछले 2 दिनों में ये दूसरी घटना है, जिसमें कार ने बाइक को टक्कर मारी और बाइक सवार की मौत हो गई। बिनौरी के पास पड़ोसी महिला के साथ बाइक से वापस घर लौटते समय कार की टक्कर से बाइक चालक 40 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, जबकि साथ बैठी महिला को मामूली चोट आई थी।



                Hot this week

                KORBA : बायोफ्लॉक तकनीक से अजीत सिंह सुमन ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

                मत्स्य पालन से बढ़ी आमदनी, परिवार की आर्थिक स्थिति...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में 13.96 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

                लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की...

                रायपुर : विशेष लेख : जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में...

                Related Articles

                Popular Categories