मेला देखने गई नाबालिग से रेप… भीड़ में सहेली से बिछड़ी तो उठाकर जंगल ले गया युवक, सुबह बेहोशी की हालत में परिजनों को मिली

        दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मेला देखने गई एक नाबालिग का अज्ञात युवक ने रेप कर दिया है। बताया जा रहा है कि, नाबालिग अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई हुई थी। दोनों ने वहां शराब पी। कुछ देर बाद भीड़ में दोनों एक दूसरे से बिछड़ गईं। इसी बीच एक युवक ने मौके का फायदा उठाया और इनमें से एक नाबालिग को जबरदस्ती अपने साथ जंगल लेकर गया। जहां उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इधर, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले नेरली गांव में पारंपरिक मेला का आयोजन हुआ था। पास के ही गांव की 2 लड़कियां भी मेला देखने गई हुईं थी। जहां आधी रात दोनों ने मेला में शराब पी। जिसके बाद नशे की हालत में ही एक-दूसरे से किसी तरह से अलग हो गईं। बताया जा रहा है कि, मेला स्थल में ही मौजूद एक युवक इन दोनों लड़कियों पर पहले से ही नजर बनाए हुए था। जब ये दोनों भीड़ में बिछड़ी तो इसका फायदा उठाते हुए युवक एक नाबालिग को खींचकर अपने साथ जंगल लेकर चला गया। जहां अंधेरे का फायदा उठाते हुए झाड़ियों में लेजाकर उसका रेप कर दिया।

        बचेली के अपोलो अस्पताल में नाबालिग को भारती कराया गया।

        बचेली के अपोलो अस्पताल में नाबालिग को भारती कराया गया।

        ढूंढने निकले थे परिजन

        वहीं जब रातभर नाबालिग अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले। पड़ोसियों और उसकी सहेली के घर जाकर पता लगाया। नहीं मिली तो मेला स्थल गए। आस-पास के इलाके में उसे खोजा। ढूंढते हुए परिजन जंगल की तरफ गए। जहां नाबालिग बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे घर लेकर आए। हालांकि, नाबालिग ने दुष्कर्म की बात परिजनों को नहीं बताई। जब अचानक नाबालिग के पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने जांच की। रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म होना पाया गया। जिसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई।

        बचेली थाना में मामला दर्ज हो गया है।

        बचेली थाना में मामला दर्ज हो गया है।

        परिजनों को दी दुष्कर्म की जानकारी

        नाबालिग काफी डरी हुई थी। साथ ही उसके इलाज के चलते पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर पाई। जब उसकी स्थित में थोड़ा सुधार हुआ तो परिजनों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी दी। अब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बचेली थाना प्रभारी गोविंद यादव ने बताया कि, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग का इलाज चल रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

                मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना से प्रदेश में 1300...

                रायपुर : कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री 

                श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में...

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                Related Articles

                Popular Categories