Wednesday, February 11, 2026

            बेटे की बीमारी से दुखी मां ने दी जान: डॉक्टरों ने पांच साल के मासूम के लिए कहा- बचना मुश्किल, ट्रेन से कट गई महिला…

            बिलासपुर// बिलासपुर में महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला अपने पांच साल के मासूम बेटे की बीमारी का इलाज करा रही थी। डॉक्टरों ने उसे जवाब दे दिया कि उसका बेटा अब नहीं बचेगा, तो वह दुखी होकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी इस घटना की जांच कर रही है। मामला उसलापुर का है।

            शुक्रवार की शाम करीब चार बजे जीआरपी को जानकारी मिली कि एक महिला उसलापुर स्थित रेलवे ट्रेक में मालगाड़ी से कट गई है। खबर मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची, तब तक वहां आसपास के लोगों की भीड़़ जुट गई थी। महिला दो हिस्सों में कट गई थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

            कोतमा कालरी में है पति, जांच में जुटी जीआरपी
            बताया जा रहा है कि सुश्मिता की उम्र करीब 32 साल है और वह कोतमा कालरी एरिया की रहने वाली है। बिलासपुर में उसका मायका है। महिला का पति आशीष सिंह एसईसीएल कर्मचारी है। लोगों का कहना है पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी होता था।

            बेटे की बीमारी से दुखी होकर की आत्महत्या
            जीआरपी की टीम ने जब पूछताछ की, तब पता चला कि महिला का पांच साल का बेटा बीमार है, जिसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टर ने शुक्रवार को ही महिला को जवाब दे दिया कि अब उसका बेटा नहीं बचेगा। यह सुनकर महिला दुखी हो गई। वह दौड़ते भागते अस्पताल से निकली थी। इस दौरान परिजनों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन वह किसी तरह सीधे उसलापुर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई और मालगाड़ी के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories