रायपुर: मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया…

              • मृत बालिकाओं के परिवारजनों को 25-25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा

              रायपुर(BCC NEWS 24)//

              मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ जिला अंतर्गत सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली (ब) में हुई सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल बालिकाओं के त्वरित उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्घटना में मृत बालिकाओं के परिवारजनों को 25-25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

              प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली (ब) में हुई सड़क दुर्घटना में 02 बलिकाओं की मृत्यु और 04 बालिकाएं घायल हो गयी। मृतक बालिका कविता सिदार पिता रुखमन सिदार उम्र 10 वर्ष एवं अंजू सिदार पिता सुखदेव सिदार उम्र 15 वर्ष की मृत्यु पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रूपए का चेक परिजनों को दिया गया। घायलों में राखी सिदार पिता प्रेम लाल सिदार उम्र 16 वर्ष को तत्काल मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, जहां अस्पताल में भर्ती कर समुचित उपचार किया जा रहा है। अन्य घायल बलिकाओं डिंकी गोंड, अंतरा सिदार और भारती सिदार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में उपचार किया जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

                              संग्राहकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और प्रोत्साहन का बड़ा...

                              रायपुर : सुशासन तिहार : भड़ेसर और नवागढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

                              हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री, दस्तावेज एवं...

                              रायपुर : नारायणपुर में जनसमस्या निवारण शिविर बना जनसेवा का प्रभावी माध्यम

                              खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंयोजनाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories