अवैध संबंध के शक में दिनदहाड़े युवक की हत्या: 2 लोगों ने रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से किया हमला; खून से लथपथ मिली लाश…

        • शव को बरमाद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के सिर से अधिक खून बह गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

        सक्ती// सक्ती में बुधवार को एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। 2 लोगों ने युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई है। खून से लथपथ उसकी लाश मिली है। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, ग्राम नावापारा कलां निवासी रामसिंह कंवर (35 वर्ष) सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से सरपंच के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे दो युवकों ने उसे रोका और गाली गलौज करते हुए जमकर विवाद किया। इसके बाद उसे पीटा। फिर हत्या की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

        एक आरोपी हिरासत में

        घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाश की और एक आरोपी लखन यादव को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।

        युवक के फोन को भी तोड़ दिया गया है। घटनास्थल से उसका टूटा हुआ मोबाइल भी मिला है।

        युवक के फोन को भी तोड़ दिया गया है। घटनास्थल से उसका टूटा हुआ मोबाइल भी मिला है।

        बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी का नाम निर्मल यादव, लखन यादव है। पूछताछ में अवैध संबंध की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस एक आरोपी से पूछताछ कर रही है। ये भी बताया गया है कि रामसिंह कंवर पेंटर का काम करता था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद और पूछताछ के बाद मामले में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। आरोपियों ने मृतक का फोन भी तोड़ दिया है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories