Wednesday, February 11, 2026

            खेत की जुताई करते वक्त पलटा ट्रैक्टर: 3 साल के बेटे की मौके पर मौत, पिता गंभीर रूप से घायल…

            बालोद// कांकेर जिले के कच्चे थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से पिता और 3 साल का बेटा उसके नीचे दब गए। हादसे में 3 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल पिता को बालोद जिले के डौंडी उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।घायल ओमकार बालोद जिले के लिमहा टोला का रहने वाला है, जो मौसा के घर कांकेर जिले के कच्चे थाना क्षेत्र गया हुआ था।

            घटना कांकेर जिले के कच्चे थाना क्षेत्र का है, जहां बालोद के लिमहा टोला का रहने वाला ओमकार अपने मौसा के घर गया हुआ था। वहां उसे ट्रैक्टर से खेत की जुताई करनी थी। खेत की जुताई के वक्त वो अपने साथ 3 साल के बेटे को भी लेकर गया था।

            डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया।

            डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया।

            अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

            खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर सवार पिता-बेटा इसके नीचे ही दब गए। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और उन्हें डौंडी स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां 3 साल के बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं पिता बुरी तरह घायल है, जिसका इलाज जारी है। वहीं डौंडी थाना प्रभारी के निर्देशन में मर्ग कायम कर बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories