मंदिर से त्रिशूल निकालकर पिता की हत्या… शराब पीने को मना किया तो बेटे ने किए कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

            राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक युवक ने अपने पिता की त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। उसने पिता को इसलिए मारा क्योंकि बुजुर्ग ने शराब पीने के लिए बेटे को मना किया था। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। इसके बाद जब बुजुर्ग ने उसे समझाया, तब आरोपी ने मंदिर से त्रिशूल निकालकर बुजुर्ग की जान ले ली। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

            ग्राम हीरापुर निवासी दुखू राम (61) खेती किसानी का काम करता था। उसका बेटा खेमलाल वर्मा(35) महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी किया करता था। इस बीच कुछ दिन पहले वो अपने घर आया था। खेमलाल शराब पीने का आदि था। नासिक से आने के बाद आए दिन वह शराब पीकर घर आया करता था। कई बार घर में विवाद कर चुका था।

            सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

            सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

            बताया जा रहा है कि रविवार रात को दुखू राम गांव के शीतला मंदिर के पास ही बैठा था। उसी दौरान वहां पर खेमलाल आ गया। यहां आकर शराब के नशे में फिर से उसने विवाद शुरू कर दिया। ये देखकर दुखू राम ने उसे समझाया। कहा कि शराब मत पिया करो, ये रोज-रोज का झगड़ा ठीक नहीं लगता है। यही बात सुनकर आरोपी नाराज हो गया।

            लोगों ने रोका, पर नहीं रुका

            इसके बाद आरोपी मंदिर के अंदर गया और त्रिशूल लेकर आ गया। फिर उसने पित पर त्रिशूल घोंप दिया। इससे बुजुर्ग के शरीर से काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने आरोपी को रोकने का प्रयास किया था। मगर वह नहीं माना।

            पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मंदिर के पास में ही छिपा हुआ था।

            पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मंदिर के पास में ही छिपा हुआ था।

            आरोपी गिरफ्तार

            उधर, किसी ने इस बात की सूचना डायल 112 को दी थी। इसी सूचना के आधार पर डायल 112 की टीम पहुंची। तब पूरे मामले की जानकारी सामने आई। शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया था। वहीं आस-पास तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जानकारी सोमवार शाम को सामने आई है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories